विद्वान मित्रो का साथ | Vidhwan Mitro Ka Sath

विद्वान मित्रो का साथ | Vidhwan Mitro Ka Sath : एक बार जंगल में एक लंबे पेड़ पर चिड़िया और उसके साथी ने मिलकर सुंदर छोटा सा घोंसला बनाया। उन्होंने घोंसला बनाने में बहुत मेहनत की थी। चिड़िया उस घोंसले को देखकर बहुत खुश थी। उसने उसमें चार अंडे दिए। उनको सेकने के लिए वह आराम से उनके ऊपर बैठी रही। एक दिन एक जंगली हाथी पेड़ के पास से गुजरा। वह हाथी जवान और ताकतवर था।

Also Check : Sad Comments about Life

वह जंगल में इधर-उधर मस्ती से घूमता रहता। उसने कई पेड़-पौधे उखाड़ दिए। वह झाड़ियों पर अपनी ताकत आजमाता और बड़े-बड़े बोल्डरों को इधर-उधर फेंक देता। हाथी उस पेड़ के पास पहुंचा, जहां चिड़िया ने अपना घर बना रखा था। उसने अपनी सूड से एक बड़ी डाल को तोड़ डाला। इसी डाल पर चिड़िया का घोंसला था। घोंसला नीचे जमीन पर गिर गया और सारे अंडे टूट गए। चिड़िया जोर – जोर से रोने लगी। हाथी अपनी मस्त चाल से अपने रास्ते चला गया।

Also Check : Inspirational Quotes with Pictures in Hindi

विद्वान मित्रो का साथ | Vidhwan Mitro Ka Sath : थोड़ी देर दुख मनाने के बाद चिड़िया ने अपने पति से कहा कि मुझे इस हाथी से इसकी करनी का बदला लेना है। मुझे कुछ करना पड़ेगा। ‘मेरी रानी! हम हाथी का कुछ नहीं बिगाड़ सकते, क्योंकि वह इस जंगल का सबसे ताकतवर जानवर है और तुम केवल एक छोटी-सी चिड़िया हो। अच्छा है तुम अपने गम को भूल जाओ। हम एक नया घोंसला बनाएंगे और फिर तुम उसमें अंडे देना।’ ‘मैं एक छोटी चिड़िया जरूर हूं, पर मैं चतुर हूं। मैं हाथी से बदला लेने के लिए तरकीब लगाऊँगी।” यह कहकर वह अपने तीन मित्रों के पास सहायता लेने चल पड़ी। उसके तीन मित्र-मच्छर, कठफोड़वा और मेढक थे। काफी सोच-विचार के पश्चात तीनों ने मिलकर एक तरकीब निकाली।

Also Check : Quotes on Sad

विद्वान मित्रो का साथ | Vidhwan Mitro Ka Sath : मेढ़क ने मच्छर से कहा-‘तुम हाथी के कान के पास जाकर जोर से मीठी आवाज में गाना गाना।’ मेढक को पता था कि हाथी को गाना सुनना अच्छा लगता था। वह गाना सुनकर आंख बंद करके झूमने लगेगा। मेढ़क ने कठफोड़वा को कहा – ‘जब हाथी आंख बंद करके झूम रहा होगा तो तुम उसकी आंख में जाकर जोर से चोंच मार देना, हाथी दर्द के मारे चिल्लाने लगेगा और वह देख न सकने के कारण लड़खड़ाने लगेगा और मैं एक गड्ढे के किनारे बैठकर जोर-जोर से टर्र-टर्र करूंगा। हाथी सोचेगा कि यहीं कहीं पास में तालाब है, सो वह अपनी आंख ठंडे पानी में धोने के लिए जल्दी से भागेगा और गड्ढे में गिर जाएगा।

Also Check : Earth Day Essay in Hindi

विद्वान मित्रो का साथ | Vidhwan Mitro Ka Sath : चिड़िया यह तरकीब सुनकर बहुत खुश हुई। अगले दिन ही तीनों ने इसी तरकीब के मुताबिक काम किया। चिड़िया के मित्रों ने अपना-अपना काम ठीक तरीके से किया और हाथी गड्ढे में गिर गया। ‘जब छोटे-छोटे मित्र मिलकर काम करें तो बड़े से बड़े शत्रु को भी गिरा सकते हैं।’ बाद में चिड़िया अपने पति को यह खुशखबरी सुना रही थी।

Also Check : World Heritage Day Essay in Hindi 

Share
Published by
Hind Patrika

Recent Posts

Go2win रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2024 | Hind Patrika

Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…

3 months ago

Ole777 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2023

Ole777 समीक्षा  Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट  (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…

2 years ago

मोटापा कैसे कम करें- 6 आसान तरीके – 6 Simple Ways for Weight Loss

मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…

2 years ago

दशहरा पर निबंध | Dussehra in Hindi | Essay On Dussehra in Hindi

दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…

3 years ago

दिवाली पर निबंध | Deepawali in Hindi | Hindi Essay On Diwali

दिवाली पर निबंध  Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…

3 years ago

VBET 10 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | जनवरी 2022 | Hind Patrika

VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…

3 years ago