Nahi Divas नहीं दिवस

Nahi DivasAkbar Birbal Stories in Hindi : सुल्तान खाँ बादशाह अकबर क दरबार का एक महत्वपूर्ण दरबारी बनना चाहता था। उसने सुना था कि शाही खजाने के खजांची को नौकरी से निकाल दिया गया है। उसने निश्चय किया कि वह अपने प्रभाव का प्रयोग करके वह पद अपने पुत्र को दिला देगा। पर सुल्तान खाँ का पुत्र धूर्त एवं कपटी था। वह एक धोखेबाज तथा झूठा इन्सान था। उसके बुरे कारनामों की चर्चा चारों ओर फैली हुई थी। अपनी योजना के अनुसार सुल्तान खाँ ने अपने पुत्र को दरबार में लाना आरंभ कर दिया। वह सदैव बादशाह को खुश करने में लगा रहता था। वह बीरबल से भी बहुत ईष्या करता था। इसी प्रकार कुछ दिन बीत गए। एक दिन बीरबल समय पर दरबार में नहीं पहुँचे। सुल्तान खाँ ने सोचा कि बादशाह को बीरबल के खिलाफ भड़काने का यह उचित समय है। वह उठा और बोला “महाराज, आपने देखा कि बीरबल आज दरबार में अनुपस्थित हैं। पता नहीं क्या बात है, आजकल वह प्रशासनिक कार्यों में बहुत लापरवाह हो गए हैं।”

बादशाह समझ गए कि सुल्तान खाँ उन्हें बीरबल के खिलाफ भड़का रहा है। वह यह देखना चाहते थे कि सुल्तान खाँ क्या चाहता है? इसलिए उन्होंने कहा, “हाँ सुल्तान खाँ, मैं तुमसे सहमत हूँ। पर मेरी समझ में यह नहीं आ रहा है कि मुझे दरबार में देरी से आने के लिए उसे क्या सजा देनी चाहिए?” सुल्तान खाँ बादशाह क शब्दों को सुनकर बहुत प्रसन्न हुआ। बादशाह को सलाह देते हुए उसने कहा ‘महाराज, आप बीरबल की हर बात के लिए ‘नहीं’ कहिएगा।” बादशाह अकबर उसकी बात से सहमत हो गए। बीरबल के दरबार में देरी से पहुँचने पर बादशाह ने पूछा “बीरबल, तुम आज इतनी देरी से क्यों आए हो?” ‘मेरी पत्नी की तबियत खराब है, महाराज। मैं हकीम को लेने गया था।

इसलिए मुझे आज देरी हो गई।” “मुझे तुम पर विश्वास नहीं है।” बादशाह बोले। “मैं सच बोल रहा हूँ, महाराज! और आपसे क्षमा माँगता हूँ।” बीरबल ने कहा। “नहीं, आज तुम्हेंमाफ नहीं किया जाएगा।” बादशाह बोले। “ओह, ऐसा लगता है जैसे कि बादशाह के लिए आज ‘नहीं’ दिवस है। वह हर बात के लिए ‘नहीं’ कह रहे हैं, बादशाह के व्यवहार में आज यह विशेष परिवर्तन क्यों है? कुछ-न-कुछ गड़बड़ अवश्य है।” बीरबल ने सोचा। तभी बीरबल ने देखा कि सुल्तान खाँ बादशाह को देखकर मुस्कुरा रहा है। वह समझ गया कि यह उसी की चालाकी का फल है। वह यह जानता था कि सुल्तान अपने धूर्त पुत्र को खजांची का पद दिलाना चाहता है। इसलिए बीरबल ने कहा, “महाराज, कम-से-कम कुछ प्रशासनिक समस्याओं पर तो चर्चा कीजिए।” “नहीं। इसकी कोई आवश्यकता नहीं।” तुरंत जवाब आया।

“तब क्या मैं घर जा सकता हूँ?” बीरबल ने कहा। ‘नहीं, मैं तुम्हें घर जाने की आज्ञा नहीं दूँगा।” बादशाह ने जवाब दिया। तब बीरबल ने कहा, “मृहाराज, क्यू मैं आमसे सुल्तान खाँ के पुत्र को खजांची का पद देने की प्रार्थना कर सकता हूँ?” “नहीं बीरबल! तुम ऐसा नहीं कर सकते।” बादशाह ने कहा। तब वह समझ गए कि सुल्तान खाँ क्या चाहता है और बीरबल किस प्रकार समस्या को सुलझा रहा है। सुल्तान खाँ बादशाह के जवाब को सुनकर हैरान हो गया। उसकी योजना असफल हो गई थी। ‘नहीं” दिवस उसके लिए वास्तव में ‘अशुभ दिवस’ हो गया था।

और कहानियों के लिए देखें : Akbar Birbal Stories in Hindi

Share
Published by
Hind Patrika

Recent Posts

Go2win रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2024 | Hind Patrika

Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…

3 months ago

Ole777 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2023

Ole777 समीक्षा  Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट  (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…

2 years ago

मोटापा कैसे कम करें- 6 आसान तरीके – 6 Simple Ways for Weight Loss

मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…

2 years ago

दशहरा पर निबंध | Dussehra in Hindi | Essay On Dussehra in Hindi

दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…

3 years ago

दिवाली पर निबंध | Deepawali in Hindi | Hindi Essay On Diwali

दिवाली पर निबंध  Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…

3 years ago

VBET 10 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | जनवरी 2022 | Hind Patrika

VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…

3 years ago