Sabse Safed aur Chamakdar | Akbar Birbal Stories in Hindi : एक दिन शाही दरबार में वाद-विवाद के दौरान बादशाह अकबर यह निर्णय नहीं ले पा रहे थे कि संसार में सबसे सफेद तथा चमकदार वस्तु कौन-सी है। कुछ दरबारियों ने कपास का नाम लिया तो कुछ ने कहा, दूध सबसे सफेद होता है। एक दरबारी ने कहा बर्फ सबसे सफेद तथा चमकदार होती है। परंतु बीरबल शांत रहा। इस पर बादशाह अकबर ने पूछा “क्यों, बीरबल? तुम क्या सोचते हो कि सबसे अधिक सफेद एवं चमकदार क्या है?” “सूर्य की रोशनी, महाराज।” “अच्छा, तो तुम इसे मेरे सामने साबित करो।” बीरबल अपने शब्दों को साबित करने के लिए सहमत हो गया। अगले दिन दोपहर के समय बहुत गर्मी थी। बादशाह अकबर ने विश्राम के लिए अपने कक्ष में प्रवेश किया। उन्होंने आदेश दिया कि तेज रोशनी को कमरे के अंदर आने से रोकने के लिए कक्ष के सभी दरवाजे व खिड़कियाँ तथा पर्दे बंद ही रखे जाएँ अंधकारमय कक्ष सोने के लिए वास्तव में ठंडा होता है। शाम को बादशाह जाग गए और बंद दरवाजे की ओर गए।
बादशाह दूध से भरे एक पात्र से टकराए। तुरंत ही सारा दूध फर्श पर फैल गया। बादशाह ने दरवाजा खोला और सूर्य की रोशनी कक्ष के अंदर आ गई। बादशाह ने देखा, कुछ रूई भी फर्श पर बिखरी हुई है? तभी बीरबल कक्ष के दरवाजे पर आया। बादशाह ने उससे पूछा, ‘बीरबल, यहां दरवाजे के पास यह दूध का पात्र तथा रूई किसने रखा है?” “यह सब मैंने किया है, महाराज!” बीरबल ने जवाब दिया। “तुमने ऐसा क्यों किया?” “महाराज, ऐसा मैंने अपनी बात को सही साबित करने के लिए किया। यदि दूध सबसे सफेद और चमकदार होता है तो आप उसे अंधेरे में क्यों नहीं देख सके? आप चमकदार कपास को भी क्यों नहीं देख पाए? जब आपने दरवाजा खोला और सूर्य का प्रकाश कक्ष में आया। केवल तभी आप यह सब देख पाए। अब आप जान गए होंगे कि सूर्य का प्रकाश ही सर्वाधिक सफेद एवं चमकदार होता है।” बीरबल ने एक बार फिर अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा। बादशाह अकबर बीरबल की बात से सहमत हो गए। बीरबल ने एक बार फिर अपनी बात को चतुराई से साबित किया।
और कहानियों के लिए देखें : Akbar Birbal Stories in Hindi
Ole777 समीक्षा Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…
मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…
दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…
दिवाली पर निबंध Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…
VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…
Fiji (Mini India) Fiji (Mini India) in Hindi : आज के इस पोस्ट में हम…