मुर्खता की हद | Murkhta Ki Had

मुर्खता की हद | Murkhta Ki Had : किसी घने जंगल में एक तालाब था। उसके किनारे दो हंस और एक कछुआ मित्र बनकर रहते थे। तालाब का पानी कभी सूखता नहीं था, अत: तीनों को भूख मिटाने के लिए वहां पर्याप्त आहार मिल जाता था। घने जंगल में स्थित होने के कारण तालाब के निकट बहेलिए भी कभी नहीं पहुंच पाते थे, अत: तीनों मित्र निश्चित होकर जीवन का भरपूर आनंद लेते थे। शाम होते ही वे आपस में मिलकर तरह – तरह की बातें करते हुए हंसते रहते थे, तो कभी नाचते – गाते और खुशी मनाते थे। तीनों का जीवन बहुत सुख – चैन से बीत रहा था। दुर्भाग्य से एक साल वर्षा नहीं हुई। सूर्य की तेज किरणों से उस जगह की हरियाली नष्ट होने लगी। पेड़-पौधे सूखने लगे। तालाब का पानी भाप बनकर उड़ गया। उसमें मुश्किल से थोड़ा-सा पानी ही शेष रहा। फिर सूर्य के निरंतर ताप से वह पानी भी सूखने लगा। तालाब में रहने वाले छोटे – छोटे जीव और मछलियां मरने लगीं। अब तो वे तीनों मित्र भी चिंतित हो उठे।

Also Check : Mothers Day Quotes and Wishes in Hindi

मुर्खता की हद | Murkhta Ki Had : दोनों हंसों ने निर्णय किया कि किसी नए तालाब की खोज की जाए, जिसमें खूब गहरा पानी हो और उसी तालाब के किनारे अपना ठिकाना बना लिया जाए। अगले दिन दोनों हंस दूर तक उड़कर गए और एक ऐसा ही तालाब देख आए, जिसमें स्वच्छ और निर्मल जल पर्याप्त मात्रा में भरा हुआ था। दोनों हंसों ने निर्णय किया कि कल से वे भी इसी सरोवर के किनारे रहा करेंगे।
शाम को दोनों हंस अपने पुराने वाले तालाब पर पहुंचे। हंसों को देखा तो कछुआ भी कीचड़ से निकलकर बाहर आ गया। हंसों ने उससे कहा – ‘मित्र कछुए! हमने तो अपने रहने के लिए नया तालाब खोज लिया है। अब हमें सिर्फ तुम्हारी चिंता है।’

Also Check : Most Inspirational Words in Hindi

मुर्खता की हद | Murkhta Ki Had : कछुआ रोने जैसी आवाज में बोला – ‘मित्रो! अब मेरा मरना तो निश्चित है। कुछ दिन बाद मैं भी जल के अन्य जीवों, मछलियों की तरह जल के अभाव में तड़प – तड़प कर दम तोड़ दूंगा।’ फिर कुछ ठहरकर आशा भरे स्वर में उसने पूछा – ‘मित्रो! क्या ऐसा नहीं हो सकता कि मैं भी तुम्हारे साथ उस नए तालाब पर रहने के लिए चल सकूं?” ‘ऐसा कैसे हो सकता है?’ दोनों हंस बोले – ‘हमारे पास तो पंख हैं, हम कहीं भी उड़कर आ – जा सकते हैं, तुम तो एक रेंगने वाले जीव हो। भला तुम हमारे साथ कैसे चल सकते हो?’ ‘एक उपाय है मेरे दिमाग में” – कछुए ने कहा।

Also Check : Slogans on Noise Pollution in Hindi

मुर्खता की हद | Murkhta Ki Had : ‘तुम लकड़ी का एक टुकड़ा खोज लाओ। मैं उस लकड़ी के मध्य में अपने दांतों से कसकर पकड़ लूगा। तुम दोनों के साथ मैं भी हवा में उड़ता हुआ उस सरोवर तक पहुंच जाऊंगा।’ दोनों हंस कछुए की इस योजना पर सहमत हो गए। शीघ्र ही उन्होंने लकड़ी का एक टुकड़ा तलाश कर लिया। कछुए ने अपने दांतों से लकड़ी को मध्य भाग से पकड़ लिया। उड़ने से पूर्व हंसों ने अपने मित्र कछुए को चेतावनी दी – ‘मित्र कछुए! लकड़ी के टुकड़े को अपने दांतों से कसकर पकड़े रहना और किसी भी हालत में अपना मुंह मत खोलना। तुम थोड़ा चंचल हो, जरा – जरा – सी बात पर बहस करना शुरू कर देते हो, अत: इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना। यदि तुमने तनिक भी अपना मुंह खोल दिया तो ऊंचाइयों से गिरकर तुम्हारा शरीर कई टुकड़ों में बिखर जाएगा।’ ‘मित्रो! विश्वास रखो, मैं बिल्कुल वैसा ही करूंगा, जैसा तुमने मुझे समझाया है।’ कछुए ने कहा। दोनों हंसों ने उड़ान भरी। वे बहुत ऊपर उड़ते चले गए।

Also Check : Inspirational Quotes Happiness in Hindi

मुर्खता की हद | Murkhta Ki Had : हंस तेजी से अपने नए तालाब की ओर उड़ते जा रहे थे, तभी कछुए ने नीचे की तरफ देखा। नीचे एक कस्बा दिखाई दे रहा था, जहां बहुत – से लोग खड़े होकर कछुए को हंसों द्वारा ले जाते हुए आश्चर्य से देख रहे थे। ‘अरे देखो तो! दो हंस कछुए को लकड़ी पर लटकाकर आकाश में उड़े जा रहे हैं।’ कछुए ने नीचे से आती हुई आवाज धीरे से सुनी – ‘उड़ने वाला कछुआ।’ किसी दूसरे व्यक्ति ने कछुए की ओर उंगली से संकेत करके कहा – ‘भई, उड़ने वाला कछुआ तो मैंने पहली बार ही देखा है।’ नीचे से आती आवाजों को सुन – सुनकर कछुआ बेचैन होने लगा।

Also Check : Mothers Day Story in Hindi 

ज्यों ही कुछ कहने के लिए उसने अपना मुंह खोला कि लकड़ी के टुकड़े पर से उसके दांतों की पकड़ हट गई और वह तेजी से नीचे गिरने लगा। जमीन पर पहुंचते ही वह एक पत्थर के टुकड़े से टकराया और उसके शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े हो गए। मूर्ख कछुआ अपने मित्र हंसों की चेतावनी भूल गया था, इसलिए उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।

किसी ने सच ही कहा है- जो व्यक्ति अपने मित्र, अपने हितैषियों की सलाह पर ध्यान नहीं देता, उसका परिणाम बहुत बुरा होता है। बिल्कुल उसी कछुए की तरह, जिसने अपने मित्र हंसों की सलाह न मानकर अपना मुंह खोला और अंतत: उसकी मृत्यु हो गयी.

Also Check : Slogan on Pollution in Hindi 

Share
Published by
Hind Patrika

Recent Posts

Go2win रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2024 | Hind Patrika

Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…

3 months ago

Ole777 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2023

Ole777 समीक्षा  Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट  (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…

2 years ago

मोटापा कैसे कम करें- 6 आसान तरीके – 6 Simple Ways for Weight Loss

मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…

2 years ago

दशहरा पर निबंध | Dussehra in Hindi | Essay On Dussehra in Hindi

दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…

3 years ago

दिवाली पर निबंध | Deepawali in Hindi | Hindi Essay On Diwali

दिवाली पर निबंध  Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…

3 years ago

VBET 10 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | जनवरी 2022 | Hind Patrika

VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…

3 years ago