Akbar ka Aadha Bhai अकबर का आधा भाई

Akbar ka Aadha Bhai अकबर का आधा भाई : बाल्य अवस्था में अकबर की देखभाल एक दाई करती थी। वह उन्हें अपने बच्चे के समान प्यार करती तथा अपना दूध पिलाती थी। एक महान् राजा बन जाने के बावजूद भी अकबर अपनी आया का, जिसे वे ‘दाई माँ’ कहते थे, बहुत सम्मान करते थे। दाई माँ का भी एक पुत्र था। बादशाह अकबर उसे अपने भाई के समान समझते थे। वह सोचते थे कि जिस औरत ने मुझे पुत्र के समान पाला है, उसका पुत्र मेरे भाई के समान हुआ। जब भी उनका आधा भाई उनसे मिलने आता, बादशाह उसका बड़ा आदर-सत्कार करते तथा तोहफे देते थे। कई बार ऐसा भी होता था कि उसकी आवभगत में बादशाह अकबर इतने व्यस्त हो जाते थे कि वह दरबार भी नहीं जाते थे। उनकी यह आदत दरबारियों तथा बीरबल को पसंद नहीं थी, क्योंकि इतने छोटे-से कारण के लिए बादशाह का दरबार में उपस्थित न होना उन्हें हितकर नहीं लगता था। राज-काज सम्बंधी कई विषयों पर विचार-विमर्श करना होता है। देश-विदेश से आने वाले अतिथियों से भी बातचीत करनी होती है। जब बादशाह दरबार में आएँगे ही नहीं, तो काम कैसे चलेगा।

इन्हें भी पढ़े : दो कृतज्ञ प्राणी 

इन सब बातों को सोचकर दरबारीगण बहुत चिन्तित थे। इसलिए बादशाह का हाल-चाल लेने कुछ अन्य दरबारियों के साथ बीरबल उनके महल में गए। बादशाह ने बीरबल से पूछा, “मेरे प्यारे आधे भाई के समान क्या तुम्हारा भी कोई ‘आधा भाई” है?” “जी, महाराज! मेरा भी एक आधा भाई है।” “अच्छा, तुम उसे कभी दरबार में क्यों नहीं लाए? हम भी तुम्हारे आधे भाई से मिलना चाहेंगे।” बादशाह ने इच्छा व्यक्त की। “परंतु महाराज, यहाँ आने के लिए अभी वह बहुत छोटा है।” असमर्थता व्यक्त करते हुए बीरबल ने कहा। ‘परंतु फिर भी तुम उसे यहाँ अवश्य लाओ।” बादशाह ने आग्रहपूर्वक कहा। बीरबल ने बादशाह की बात मान ली। अगले दिन सभी दरबारी यह देखकर हैरान हो गए कि बीरबल एक बछड़े को अपने साथ खींचकर ला रहा है। बादशाह भी हैरत में पड गए और बोले “तुम्हारा दिमाग तो सही है, बीरबल? तुम इस बछड़े को यहाँ क्यों लाए हो?” “महाराज, मैंने तो केवल आपकी आज्ञा का पालन किया है।” बीरबल ने नम्रता से कहा। “बचपन से ही मेरा लालन-पालन गाय के दूध से हुआ है। क्योंकि मैंने उसका दूध पिया है, इसलिए वह मेरी माँ समान हुई और उसका यह बछडा मेरा ‘आधा भाई’ ही तो होगा?” बादशाह अकबर तुरंत ही समझ गए कि बीरबल उन्हें क्या कहना चाहता है और जोर से हँस पड़े। इसके पश्चात् अपने आधे भाई का स्वागत् सत्कार करने को कारण वह कभी दरबार से अनुपस्थित नहीं रहे।

और कहानियों के लिए देखें : Akbar Birbal Stories in Hindi

Share
Published by
Hind Patrika

Recent Posts

Go2win रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2024 | Hind Patrika

Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…

3 months ago

Ole777 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2023

Ole777 समीक्षा  Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट  (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…

2 years ago

मोटापा कैसे कम करें- 6 आसान तरीके – 6 Simple Ways for Weight Loss

मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…

2 years ago

दशहरा पर निबंध | Dussehra in Hindi | Essay On Dussehra in Hindi

दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…

3 years ago

दिवाली पर निबंध | Deepawali in Hindi | Hindi Essay On Diwali

दिवाली पर निबंध  Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…

3 years ago

VBET 10 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | जनवरी 2022 | Hind Patrika

VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…

3 years ago