खामंखा की शत्रुता पालना | Khamakha Ki Shatruta Palna

खामंखा की शत्रुता पालना | Khamakha Ki Shatruta Palna : एक बार हंस, कोयल, तोता, चातक, बगुला, कबूतर, मुर्गा इत्यादि प्रमुख पक्षियों की एक विराट सभा आयोजित की गई। उसमें विचार किया गया कि उनका राजा वैनतेय (गरुड़) अधिकांश समय भगवान विष्णु की सेवा में ही लगा रहता है। शिकारियों से उनकी रक्षा का कोई उपाय नहीं करता, अत: सब पक्षियों को मिलकर किसी नए राजा का चुनाव कर लेना चाहिए। कई दिनों की बैठक के बाद सबने यही निश्चय किया कि सर्वाग सुंदर उल्लू को ही राजा बनाया जाए। अभिषेक की तैयारियां होने लगीं, विविध तीर्थों से पवित्र जल मंगाया गया। सिंहासन पर रत्न जड़े गए, स्वर्णघट। भरे गए। ब्राह्मणों ने वेद पाठ आरंभ कर दिया, नर्तकियों ने नृत्य की तैयारी कर ली। उल्लूराज सिंहासन पर बैठने ही वाले थे कि कहीं से एक कौआ आ गया। कौए ने सोचा-‘‘यह समारोह कैसा ? यह उत्सव किसलिए ?’ पक्षियों ने भी जब कौए को देखा तो आश्चर्य में पड़ गए।

Also Check : World Day Against Child Labour in Hindi 

खामंखा की शत्रुता पालना | Khamakha Ki Shatruta Palna : उसे तो किसी ने बुलाया भी नहीं था। फिर भी जिन्होंने सुन रखा था कि साधुओं में जैन भिक्षु, जंतुओं में गीदड़, मनुष्यों में नाई और पक्षियों में कौआ सबसे ज्यादा चतुर होता है; वे सब पक्षी जिज्ञासावश उसके इर्द-गिर्द एकत्रित हो गए। उल्लू के राज्यभिषेक की बात सुनकर कौए ने हंसते हुए कहा-‘‘यह चुनाव ठीक नहीं हुआ। मोर, हंस, कोयल, सारस और तोते जैसे सुंदर पक्षियों के होते हुए इस दिन के अंधे और टेढ़ी नाक वाले मनहूस पक्षी को राजा बनाना उचित नहीं है। यह तो स्वभाव से ही कटुभाषी और रौद्र है। फिर अभी तो हमारा राजा गरुड़ बैठा है। एक राजा के रहते दूसरे को राजसिंहासन पर बैठाना विनाश की निशानी है। ‘ कौए ने कहना जारी रखा-‘राजा एक ही होता है। उसका नाम लेने पर ही कई असाध्य कार्य बन जाते हैं। चंद्रमा के नाम से ही खरगोशों ने हाथियों से छुटकारा पाया था। पक्षियों ने पूछा-‘वह कैसे ?’ तब कौए ने उन्हें खरगोश और हाथी की यह कथा सुनाई।

Also Check : Kabir Das Jayanti in Hindi 

Share
Published by
Hind Patrika

Recent Posts

Go2win रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2024 | Hind Patrika

Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…

3 months ago

Ole777 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2023

Ole777 समीक्षा  Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट  (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…

2 years ago

मोटापा कैसे कम करें- 6 आसान तरीके – 6 Simple Ways for Weight Loss

मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…

2 years ago

दशहरा पर निबंध | Dussehra in Hindi | Essay On Dussehra in Hindi

दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…

3 years ago

दिवाली पर निबंध | Deepawali in Hindi | Hindi Essay On Diwali

दिवाली पर निबंध  Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…

3 years ago

VBET 10 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | जनवरी 2022 | Hind Patrika

VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…

3 years ago