करवा चौथ मनाने का कारण जानिये | Karwa Chauth Mnane Ka Karan Janiye

करवा चौथ मनाने का कारण जानिये | Karwa Chauth Mnane Ka Karan Janiye : HindPatrika में आपका स्वागत हैं. आज हम बात करेंगे करवा चौथ की. करवा चौथ पति के लिए किया जाता हैं, पति की लम्बी उम्र के लिए किया जाता हैं, अच्छे दाम्पत्य जीवन के लिए किया जाता हैं पर क्या आप जानते हैं की चाँद को ही क्यूँ पूजा जाता हैं ओर पति को छलनी से क्यूँ देखते हैं? आज हम आपको ये बताने वाले हैं. हमारी सनातन परंपरा के अनुसार कार्तिक मास के कृष्णा पक्ष के चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता हैं. इस दिन महिलाएं चन्द्रमा की पूजा पर अपना व्रत खोलती हैं. इस दिन चंद्रमा की ही पूजा क्यूँ की जाती हैं? इस समबन्ध में कई कहानियाँ ओर कथाएँ प्रचलित हैं लेकिन इसके पीछे एक मनोवैज्ञानिक पक्ष भी हैं ओर वो ये हैं की राम चरितमानस के लंका काण्ड के अनुसार इस समय भगवान् श्री राम समुद्र पार कर लंका में सुबर पर्वत पर उतरे और श्री राम ने पूर्व दिशा की ओर चमकते चंद्रमा को देखा तो अपने साथियो से पूछा की चंद्रमा में जो कालापन हैं वो क्या हैं?

Also Check : Inspirational Status Messages

करवा चौथ मनाने का कारण जानिये | Karwa Chauth Mnane Ka Karan Janiye : सभी ने अपनी अपनी बुद्धि के अनुसार जवाब दिया किसी ने कहा पृथ्वी की छाया के कारण चंद्रमा पर कालापन हैं, किसी ने कहा राहू की माया के कारण चंद्रमा पर उसकी दृष्टि हैं और किसी ने कहा की आकाश की काली छाया उस पर दिखाई देती हैं तो भगवान श्री राम ने कहा की विष यानी जहर चंद्रमा का बहुत प्यारा भाई हैं इसलिए उसने विष को अपने ह्रदय में स्थान दे रखा हैं जिसके कारण चंद्रमा में कालापन दिखाई देता हैं. अपने विषयुक्त किरणों को फैला कर वो वियोगी नर नारियो को जलाता रहता हैं.

करवा चौथ मनाने का कारण जानिये | Karwa Chauth Mnane Ka Karan Janiye : इस पुरे प्रसंग का मनोवैज्ञानिक पक्ष यह हैं की जो पति पत्नी किसी कारण से बिछड़ जाते हैं तो चन्द्रमा की विषयुक्त किरने उन्हें अधिक हानि पहुंचाती हैं इसीलिए करवा चौथ के दिन पूजा कर महिलाए ये कामना करती हैं की किसी भी कारण उन्हें अपने प्रियतम का वियोग नहीं सहना पड़े और यही कारण हैं की चंद्रमा की पूजा करने का विधान हैं.

Also Check : Gud Morning Message for Love in Hindi

करवा चौथ मनाने का कारण जानिये | Karwa Chauth Mnane Ka Karan Janiye : अब दूसरी बात जिससे हम अनाज वगेरा छानते हैं तो महिलाएं छलनी से ही अपने पति को क्यूँ देखती हैं? हिन्दू धर्म में हर पर्व ओर त्यौहार के साथ कई परम्पराएं देखने को मिली हैं इन में कुछ परम्पराओ का वैज्ञानिक पक्ष होता हैं वैज्ञानिक, धार्मिक ओर मनोवैज्ञानिक.
करवा चौथ पर छलनी से पति को देखकर पूजन करने के पीछे भी मनोवैज्ञानिक पक्ष हैं. परंपरा के अनुसार चंद्रमा की पूजा करते समय सर्व प्रथम विवाहित महिलाएं छलनी से पहले चंद्रमा को देखती हैं और बाद में अपने पति को ऐसा करने के पीछे कोई वैज्ञानिक तर्क नहीं होता हैं बल्कि ह्रदय की भावना होती हैं.

Also Check : Birthday Images for Friend with Cake

करवा चौथ मनाने का कारण जानिये | Karwa Chauth Mnane Ka Karan Janiye : पत्नी जब छलनी से अपने पति को देखती हैं तो उसका मनोवैज्ञानिक अभिप्राय ये होता हैं की मैंने अपने ह्रदय के सभी विचारों ओर भावनाओं को छलनी में छान के शुद्ध कर दिया हैं इससे मेरे मन के सभी दोष दूर हो चुके हैं और अब मेरे ह्रदय में आपके प्रति सच्चा प्रेम ही बचा हुआ हैं यही प्रेम मैं आपको समर्पित करती हूँ और अपना व्रत पूर्ण करती हूँ.

अगर यह लेख अच्छा लगा हो तो हमे comment section में जरुर बताइयेगा.

धन्यवाद! 🙂

Also Check : Awesome Quote about Life

Share
Published by
Hind Patrika

Recent Posts

Go2win रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2024 | Hind Patrika

Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…

3 months ago

Ole777 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2023

Ole777 समीक्षा  Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट  (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…

2 years ago

मोटापा कैसे कम करें- 6 आसान तरीके – 6 Simple Ways for Weight Loss

मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…

2 years ago

दशहरा पर निबंध | Dussehra in Hindi | Essay On Dussehra in Hindi

दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…

3 years ago

दिवाली पर निबंध | Deepawali in Hindi | Hindi Essay On Diwali

दिवाली पर निबंध  Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…

3 years ago

VBET 10 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | जनवरी 2022 | Hind Patrika

VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…

3 years ago