एक चरवाहा – श्री कृष्णा | Ek Charwaha – Shri Krishna

एक चरवाहा – श्री कृष्णा | Ek Charwaha – Shri Krishna : अपने बचपन के समय कृष्ण नन्द बाबा की चरवाहे बालक के रूप में सहायता करते थे।
वह अपने भाई बलराम व अन्य मित्रों के साथ दिन में पशुओं को खेतों तथा जंगलों में चराने के लिए ले जाते थे। वे जानवरों को चरने के लिए छोड़ देते थे और तब सभी बालक आँख मिचौली तथा भागम-भाग खेलने में व्यस्त हो जाते थे। कभी-कभी कृष्ण की मधुर बाँसुरी की तान पर सभी नृत्य भी करते थे।

Also Check : Inspirational Thoughts in Hindi 

एक दिन कृष्ण और उनके मित्र यमुना नदी के किनारे गये। वहाँ उन्होंने रोज की तरह अपने पशुओं को हरी घास चरने के लिए मैदान में छोड़ दिया। इसके बाद सभी बच्चे खेलने में व्यस्त हो गये। अचानक कृष्ण ने अपने पशुओं के बीच कुछ देखकर अपने बड़े भाई बलराम से कहा, ‘ भैया वह देखो, हमारे जानवरों के बीच काले धब्बों वाला बछड़ा। ये हमारे गाँव के पशुओं से मेल नहीं खाता। हम इसे अलग से तो साथ नहीं लाये।” “हाँ कृष्ण, ये बाकी सब जानवरों से अलग दिख रहा है।” बलराम ने कहा।

Also Check : Birthday SMS for My Best Friend

एक चरवाहा – श्री कृष्णा | Ek Charwaha – Shri Krishna : बलराम और कृष्ण ने झाड़ियों में छिपकर चोरी से उनकी तरफ पीठ किए हुवे बछड़े को पकड़ने का प्रयास किया तब कृष्ण ने बछड़े को उसकी पूंछ से पकड़कर हवा में दो बार घुमाकर पूरी शक्ति से एक ओर को फेक दिया। बछड़ा जोर से पास ही के पेड़ो के झुण्ड पर गिरकर टकराया व मर गया। मरते ही वह बछड़ा अपने वास्तविक रूप में आ गया। वास्तव में वह एक राक्षस था, जो एक बछडे के रूप में कृष्ण को हानि पहुँचाने आया था। उस राक्षस का यह अंत देख सभी बालकों ने प्रसन्न होकर तालियाँ बजाई व कृष्ण की जय-जयकार की।

Also Check : Funny Quotes in Hindi

Share
Published by
Hind Patrika

Recent Posts

Go2win रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2024 | Hind Patrika

Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…

3 months ago

Ole777 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2023

Ole777 समीक्षा  Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट  (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…

2 years ago

मोटापा कैसे कम करें- 6 आसान तरीके – 6 Simple Ways for Weight Loss

मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…

2 years ago

दशहरा पर निबंध | Dussehra in Hindi | Essay On Dussehra in Hindi

दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…

3 years ago

दिवाली पर निबंध | Deepawali in Hindi | Hindi Essay On Diwali

दिवाली पर निबंध  Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…

3 years ago

VBET 10 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | जनवरी 2022 | Hind Patrika

VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…

3 years ago