दूरदर्शी बनना सीखो | Durdarshi Banna Sikho

दूरदर्शी बनना सीखो | Durdarshi Banna Sikho : किसी सरोवर में तीन बड़ी-बड़ी मछलियां रहती थीं। कहने को तो उनमें मित्रता थी, किंतु उनके विचार एक-दूसरे से नहीं मिलते थे। उनमें से एक मछली बहुत बुद्धिमान और दूरदर्शी थी। वह खतरे को तुरंत भांप लेती थी और फौरन ही उससे बचने का उपाय भी सोच लेती थी। दूसरी मछली होशियार तो थी, पर वह सावधान तभी होती थी, जब कोई मुसीबत आ खड़ी होती। इन दोनों से अलग तीसरी मछली कर्म-फल में विश्वास रखती थी। उसका विचार था कि जो होना है, वह होकर रहेगा। होनी को कोई नहीं टाल सकता।

Also Check : Morning Love Quotes

दूरदर्शी बनना सीखो | Durdarshi Banna Sikho :  एक दिन जो बुद्धिमान और दूरदर्शी मछली थी, वह जल में तैर रही थी। उसी समय उसने कुछ मछुआरों को यह कहते सुना – ‘अरे भाइयो! इस सरोवर में तो बहुत बड़ी-बड़ी मछलियां हैं। सारा सरोवर मछलियों से भरा पड़ा है। कल मछली पकड़ने के लिए हम इसी सरोवर पर आएंगे।’ मछुआरों द्वारा कही गई इस बात को बताने के लिए वह मछली तुरंत दोनों मछलियों के पास पहुंची। -‘हमें यह सरोवर छोड़कर तुरंत दूसरे सरोवर में चले जाना चाहिए।’ बुद्धिमान मछली बोली-‘मैंने आज कुछ मछुआरों को यह कहते सुना है कि वे कल इसी सरोवर पर पहुंचकर मछलियां पकड़ेंगे। मैं तो आज रात को ही नाले के द्वारा दूसरे सरोवर को चल दूंगी।’

Also Check : Festival of Holi in Hindi

दूरदर्शी बनना सीखो | Durdarshi Banna Sikho :  दूसरी मछली जो होशियार थी, वह यह सुनकर बोली-‘मेरे विचार से हमें ये सरोवर छोड़ने के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। कल मछुआरे यदि यहां पहुंच भी गए, तो उसी समय इस बात पर विचार कर लेंगे।’ तीसरी मछली ने दार्शनिक अंदाज में कहा-‘मैं इस सरोवर को छोड़कर कहीं नहीं जाऊंगी। यह सरोवर मेरी मातृभूमि है। मैं यहीं पैदा हुई और पली-बढ़ी, फिर जो होना है, वह तो होगा ही, बेकार में चिंता करने से क्या लाभ?”
पहली मछली ने देरी नहीं की। रात को ही नाले में से होकर दूसरे सरोवर में पहुंच गई। अगली सुबह मछुआरे आए और सरोवर में जाल डाल दिए। अन्य मछलियों की तरह दोनों मछलियां भी जाल में फंस गई।

Also Check : Gud Morning Message for Love in Hindi

दूरदर्शी बनना सीखो | Durdarshi Banna Sikho :  अपने को फंसा देखकर चतुर मछली ने तुरंत उपाय सोच लिया। मछुआरे ने जैसे ही उसे जाल से निकाला, उसने अपनी सांस खींच ली, शरीर ढीला छोड़ दिया। मछुआरे ने उसे मृत समझ कर एक ओर फेंक दिया। फिर जैसे ही मौका मिला, वह उछलकर सरोवर में कूद गई।
तीसरी मछली जो कर्म-फल में विश्वास रखती थी, उसने जाल में फंसने पर बहुत उछल-कूद मचाई, लेकिन बच न सकी। मछुआरे ने उसे एक मुक्का मार कर ढीला कर दिया। मछली का वहीं प्राणांत हो गया। इसीलिए कहा गया है कि दूरदर्शी बनो, आने वाले खतरे को पहचानो और तुरंत उसका उपाय सोच ली। यही समझदारी का काम है।

Also Check : Educational Quotes in Hindi

Share
Published by
Hind Patrika

Recent Posts

Go2win रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2024 | Hind Patrika

Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…

3 months ago

Ole777 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2023

Ole777 समीक्षा  Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट  (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…

2 years ago

मोटापा कैसे कम करें- 6 आसान तरीके – 6 Simple Ways for Weight Loss

मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…

2 years ago

दशहरा पर निबंध | Dussehra in Hindi | Essay On Dussehra in Hindi

दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…

3 years ago

दिवाली पर निबंध | Deepawali in Hindi | Hindi Essay On Diwali

दिवाली पर निबंध  Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…

3 years ago

VBET 10 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | जनवरी 2022 | Hind Patrika

VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…

3 years ago