Moral Stories in Hindi

अनाधिकार चेष्ठा ऐसा ही परिणाम लाती हैं | Anadhikar Cheshtha Aisa Hi Parinaam Lati Hain

अनाधिकार चेष्ठा ऐसा ही परिणाम लाती हैं | Anadhikar Cheshtha Aisa Hi Parinaam Lati Hain

अनाधिकार चेष्ठा ऐसा ही परिणाम लाती हैं | Anadhikar Cheshtha Aisa Hi Parinaam Lati Hain : किसी धनी व्यापारी ने नगर की सीमा के पास एक भव्य देवमंदिर बनवाना आरंभ किया. इसके लिए उसने नगर के सर्वश्रेस्ठ कारीगर और राजमिस्त्री आदि नियुक्त किए। दिन भर कारीगर अपने काम पर जुटे रहते, पर दोपहर के समय वे भोजन करने के समय वे भोजन करने के लिए नगर में चले आते।

Also Check : मीठा सच Akbar Birbal Stories in Hindi

एक दिन अकस्मात बंदरों का एक झुंड इधर – उधर घूमता हुआ वहां आ पहुंचा। बंदर तो होते ही हैं चंचल प्रकृति के। वे कारीगरों द्वारा छोड़ी हुई चीजों से छेड़छाड़ करने लगे। कारीगरों में से कोई कारीगर एक आधे चिरे हुए लकड़ी के शहतीर के बीच एक कील गाड़कर चला गया था। उन बंदरों में से एक बंदर कौतूहलवश उस आधे चिरे शहतीर पर जा बैठा और उसमें लगी कील को उखाड़ने का प्रयास करने लगा।

Also Check : P. T. Usha in Hindi 
बंदर को ऐसा करते देख कुछ बंदरों ने उसे कहा टीका – ‘अरे भाई! तुम यह क्या कर रहे हो? उस कील को मत उखाड़ना, नहीं तो चोट खा जाओगे?’ बंदर बोला-‘मैं यह जानना चाहता हूं कि यह कील इस लकड़ी में क्यों गड़ी हुई है?”
बंदर ने कील पर जोर आजमाइश की, तो कील उखड़कर उसके हाथ में आई, पर ऐसा करते ही शहतीर के चिरे हुए दोनों भाग एक दूसरे से जा जुड़े। बंदर के अंडकोश उस चिरे हुए भाग में दब गए और दर्द के कारण वह चीत्कार करने लगा। उसने बहुत प्रयास किया, किंतु अंडकोशों को शहतीर के बीच से न निकाल सका। अंत में तड़प-तड़पकर उसकी मृत्यु हो गई। अनधिकार चेष्टा करने का ऐसा ही परिणाम होता है।

Also Check : Child Labour in Hindi

Share
Published by
Hind Patrika

Recent Posts

Go2win रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2024 | Hind Patrika

Go2Win - भारतीय दर्शकों के लिए स्पोर्ट्सबुक और कैसीनो का नया विकल्प आज के दौर…

3 months ago

Ole777 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | 2023

Ole777 समीक्षा  Ole777 एक क्रिप्टो वेबसाइट  (crypto gambling website) है जिसे 2009 में लॉन्च किया…

2 years ago

मोटापा कैसे कम करें- 6 आसान तरीके – 6 Simple Ways for Weight Loss

मोटापे से छुटकारा किसे नहीं चाहिए? हर कोई अपने पेट की चर्बी से छुटकारा पाना…

2 years ago

दशहरा पर निबंध | Dussehra in Hindi | Essay On Dussehra in Hindi

दशहरा पर निबंध | Essay On Dussehra in Hindi Essay On Dussehra in Hindi : हमारे…

3 years ago

दिवाली पर निबंध | Deepawali in Hindi | Hindi Essay On Diwali

दिवाली पर निबंध  Hindi Essay On Diwali Diwali Essay in Hindi : हमारा समाज तयोहारों…

3 years ago

VBET 10 रिव्यु गाइड, बोनस और डिटेल्स | जनवरी 2022 | Hind Patrika

VBET एक ऑनलाइन कैसीनो और बैटिंग वेबसाइट है। यह वेबसाइट हाल में ही भारत में लांच…

3 years ago